जौनपुर जिलाधिकारी महोदय श्री दिनेश कुमार सिंह जी के आव्हान पर लायन्स क्लब जौनपुर गोमती द्वारा आज 24/04/2020 को लाॅकडाउन मे लगातार इक्कतीसवे दिन भी जारी रहा सेवा कार्य। इस लाॅकडाउन मे कोई परिवार भूखा न रह जाए के भाव के साथ सेवा के लिए सदैव समर्पित व लगातार सेवा कार्य करने वाली सामाजिक संस्था *लायंस क्लब जौनपुर गोमती* के सौजन्य से वैश्विक महामारी करोना मे लायंस गोमती के द्वारा राशन का वितरण अध्यक्ष दिनेश कुमार श्रीवास्तव जी के नेतृत्व में मंडल कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता, निर्वतमान अध्यक्ष गणेश जी साहू व गौरव श्रीवास्तव के साथ सेवा भाव से आज भी राशन विवरण का कार्य किया गया। आज के इस वितरण में राशन के 17 पैकेट, जिसमे 5kg आटा ,2kg चावल,1kg दाल, तेल, चीनी, नमक,बिस्कुट, साबुन व मसाले का वितरण गरीब व जरूरतमंद परिवारो के बीच गांव , हरिवंघनपुर ,लाईनबाजार कुदुपुर के गरीब व जरूरतमंद परिवारों के बीच मे किया गया।
आज के सेवा कार्यक्रम में मुख रूप से जोगेश्वर केसरवानी संजय सिंह मोहम्मद तैफिक ऋषिदेव गणेश गुप्ता ,प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, मनोरमा श्रीवास्तव, संदीप जायसवाल आदि का विशेष योगदान रहा।