रविवार, 10 मई 2020

डाउनलोड करे आरोग्य सेतु एवं आयुष कवच ऐप,जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से की अपील

 जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह द्वारा समस्त जनपदवासियों से आज 11.00 बजे से 11.15 बजे के मध्य अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु एवं आयुष कवच ऐप डाउनलोड करने की अपील की गई थी। जिसके क्रम में जिलाधिकारी ने स्वयं कलेक्ट्रेट कक्ष में दोनों ऐप अपने मोबाइल में डाउनलोड की तथा कलेक्ट्रेट कर्मचारियों के मोबाइल में भी दोनों ऐप डाउनलोड करवायी। उन्होंने



सभी से अपील करते हुए कहा है कि जिन लोगों ने अभी तक आरोग्य सेतु एवं आयुष कवच ऐप डाउनलोड नहीं किया है वह अपने मोबाइल में दोनों ऐप डाउनलोड कर ले। आरोग्य सेतु ऐप में कोरोना वायरस के संबंध में विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी गई है। आयुष कवच ऐप हमारे लिए अत्यंत लाभदायक हैक्योंकि इसमें हमारी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के आयुर्वेदिक उपाय तथा हमारी दिनचर्या कैसी हो इसके विषय में विस्तार से जानकारी दी गई है।


Featured Post

घाटे बहुत हैं चाहतों के रोज़गार में

                        हीरालाल यादव "हीरा" पड़ता नहीं हूँ सोच के ये बात प्यार में I घाटे बहुत हैं चाहतों के रोज़गार में    ।।   ह...