श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर महोदय के कुशल निर्देशन में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर डा0 श्री संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी केराकत श्री अजय श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण में वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 16/05/20 को प्रभारी निरीक्षक श्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में चन्दवक पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 44/20 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधि0 1986 में वांछित अभियुक्त दीपक यादव पुत्र स्व0 भगवान दास यादव नि0 सिंहपुर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर को समय करीब 07:30 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त–
1-दीपक यादव पुत्र स्व0 भगवान दास यादव नि0 सिंहपुर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0-232/19 धारा-272/419/420/467/468/471 IPC व 60 आबकारी अधिनियम चन्दवक जौनपुर।
2. मु0अ0सं0-44/20 धारा- 3(1) उ0प्र0 समाजविरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि0 1986 चन्दवक जौनपुर।
3. मु0अ0सं-035/19 धारा-11 पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 व 3/5A/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम उत्तर प्रदेश करण्डा गाजीपुर।
4.मु0अ0सं0-154/19 धारा-11 पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 व 3/5A/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम उत्तर प्रदेश जमनिया गाजीपुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्य-
1-श्री दिग्विजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
2-हे0का0 तेजप्रताप यादव थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
3-का0 जितेन्द्र सिंह, का0 सूरज सिंह यादव, का0 अमित सिंह, का0 संजय पटेल थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।